अमन और चैन के प्रतिक बने मांझी पुलिस को पत्रकारों ने किया सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास समेत माँझी में पदस्थापित नव प्रोन्नत सभी पुलिस पदाधिकारियों को जगत दर्शन न्यूज के संस्थापक व शिक्षक बिनय कुमार भारतीय के संयोजकत्व में गुरुवार को स्थानीय पत्रकारों ने अंगवस्त्र व मोमेंटों आदि प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँझी में अमन चैन बहाल रखने के मामले में महती भूमिका निभाने वाले माँझी के जांबाज़ थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की कर्तब्य परायणता से माँझी का गौरव बढ़ा है। माँझी के पुलिस पदाधिकारी अन्य क्षेत्रों में जाकर बेहतर सेवा करके समाज को एक नई दिशा दें इसकी हम सभी माँझी वासी शुभकामना करते हैं। उक्त मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून ब्यवस्था बहाल रखने में माँझी के लोगों के साथ साथ स्थानीय पत्रकारों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।