रोडवेज कर्मचारियों ने 9 सूत्रीय मांगो को लेकर किया प्रदर्शन! सौंपा ज्ञापन!
जिला कलेक्टर के माध्यम से दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन!
संवाददाता रणजीत जीनगर
सिरोही (राजस्थान)- भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन एवं सेवा निवृत्त परिवहन फेडरेशन सिरोही आगार के कर्मचारियों द्वारा निजीकरण, पेंशन, निगम मे व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच आदि 9 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन किया गया।
भामसं के जिला मिडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर भास्कर विश्नोई के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री तथा प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया। प्रदेश मंत्री रमेश साई ने बताया की अगर निगम प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा कर्मचारीयों की मांगो का समय रहते निस्तारण नही किया गया तों संगठन को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं निगम प्रशासन की होगी। धरने को सचिव नरेंद्र वर्मा, संपत राज, मजीद खान, अयूब खान, महिपाल सिंह जगदीश गर्ग, कमलेश पर्वत, रामस्वरूप सिंह, गोविंद माली, विनोद कुमार द्वारा ने संबोधित किया गया।