आशा कार्यकर्ताओं ने घेरा सांसद सिग्रीवाल को! हड़ताल जारी!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंहः एकमा स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पांचवें दिन भी अपने 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में आज महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को करीब 20 मिनट तक आशा कार्यकर्ताओं ने रोक कर रखा तथा उनलोगों ने अपनी मांगों को उनके सामने रखा। इस पर सांसद ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की बिहार सरकार में कोई भी सुनने बाला नहीं है। यह सरकार तो लाठी डंडे की सरकार है।
वहीं कई आशा कार्यकर्ताओं एवं बिहार राज्य भेक्सीन कुरियर संघ के नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी 14 मांगे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री मंत्री नीतीश कुमार द्वारा नहीं मानी जाती है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। उक्त मौके पर सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं एवं बिहार कुरियर द्बारा के लोग मौजूद थे।