रेलवे पुलिस ने किया अपराधियों की धड़पकड़ तेज! मिली बड़ी कामयाबी!
रिपोर्ट: वीरेश सिंह
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश): गोरखपुर रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 03 अप्रैल, 2023 को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच, अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर एवं गोण्डा द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान बहराइच रेलवे स्टेशन के जेनरेटर कक्ष से चोरी हुए बैटरी के मामले में चिलवरियां के एक खंडहर मकान से चार व्यक्तियों को 400 किग्रा. बैटरी में लगने वाले रांगा प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया।
03 अप्रैल, 2023 को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बलिया द्वारा बलिया स्थित एक जनसेवा केन्द्र से अवैध टिकटों के कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आइडी पर बने 25 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
03 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 पर 11 वर्ष का एक लड़का सदिग्ध हालत में बैठा मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सुपुर्द किया गया। 03 अप्रैल, 2023 को गाड़ी संख्या-19490 के ट्रेन टिकट परीक्षक द्वारा 19 वर्ष की एक युवती को रेलवे सुरक्षा बल, मऊ को सुपुर्द किया गया। पूछताछ के उपरान्त युवती को उसके परिजन को सुर्पुद किया गया। 03 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती को गाड़ी संख्या-12529 में 21 वर्ष की एक अकेली लड़की मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। 04 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-03 पर 14 वर्ष की एक लड़की रोती हुयी मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सुपुर्द किया गया। 03 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बलिया को गाड़ी संख्या-15054 में 35 वर्ष का एक व्यक्ति बेहोसी अवस्था में मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त व्यक्ति को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।
03 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग द्वारा गाड़ी संख्या-05173 से महिला यात्री का छूटा एक पर्स बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया। 03 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, ऐशबाग द्वारा गाड़ी संख्या-12554 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 04 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, आजमगढ़ द्वारा निगरानी के दौरान यात्री आरक्षण केन्द्र, आजमगढ़ से यात्री का छूटा एक मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया। 03 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-19489 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 04 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-12564 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 03 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15114 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 03 अप्रैल, 2023 को रेल मदद से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया द्वारा गाड़ी संख्या-13120 से यात्री का छूटा वाहन में लगने वाला एक मोटर बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोटर को उसे सुपुर्द किया गया।
04 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया द्वारा निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या-15708 से 180 बोतल अमानक पानी की बोतले बरामद किया गया।