सारण: नहाने गया बालक नदी में डूबा! शव को ढूंढने में लगे गोताखोर!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: मांझी नगर पंचायत के मधेश्वर नाथ घाट पर नहाने के दौरान एक बच्चे की डूब गया। डूबे हुए बच्चे की पहचान दक्षिण टोला गांव निवासी मुन्ना प्रसाद का दस वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार बताया जाता हैं। घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार सुधीर अपने दोस्त के साथ नदी में नहा रहा था। नहाने के दौरान गहरे में चला गया। बहुत देर होने पर जब वह घर पर नहीं दिखा तो परिजन उसे खोजना शुरू किए। काफी देर के बाद परिजनों को मालुम हुआ की वह सरयू नदी में नहाने के लिए गया हैं परिजन जब घाट पर गए तो सायकिल, चपल तथा शर्ट बाहर ही था। तब परिजनों को आशंका हुआ की नदी में नहाने दौरान डूब गया है। घटना की सुचना मिलने के बाद सीओ धनंजय कुमार थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास दल बल के साथ मधेश्वर नाथ घाट पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। शव को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोरो को लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही हो सकी थी।