सारण: सीए फॉउंडेशन में प्रकाश को पहली कोशिश में ही मिली सफलता!
12वी में था जिला टॉपर!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के ताजपुर फुलवरिया गांव के प्रकाश को पहली कोशिश में ही सीए फॉउंडेशन में सफलता मिल गयी है। प्रकाश ने सीए फॉउंडेशन में डिस्टिंक्शन मार्क्स 302 प्राप्त किया है। प्रकाश ताजपुर फुलवरिया निवासी शिवशंकर कुशवाहा का पुत्र है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षक को दिया है।
बतातें चले कि प्रकाश अपना मैट्रिक व इंटर की तैयारी बीकेबी हाईटेक स्कूल ताजपुर में स्थित बी के भारतीय क्लासेस से किया है जहां उसने दोनो परीक्षाओं में जिला टॉप स्थान प्राप्त किया। प्रकाश के शिक्षक बी के भारतीय ने उसके सफलता पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि वे हमेशा से छात्रों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे है। प्रकाश प्रारम्भ से ही मेधावी रहा है। वह हमेशा से टेस्ट में भी अव्वल स्थान प्राप्त करता रहा है। उसने अपना लक्ष्य शुरू से ही सीए बनने का चुन लिया था। उसके लिए वह कड़ी मेहनत करता था। आज उसका नतीजा सामने है।
प्रकाश के इस सफलता पर मुन्ना कुमार, प्रदीप कुमार, पं धनंजय दुबे, शिक्षक व कवि बिजेंद्र तिवारी आदि सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दी। वहीं उसके माता पिता में उसके सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।