दरौली (बिहार): सिवान जिले के दरौली प्रखंड के दोन खुर्द गांव में आयोजित होगा भव्य मारुति नंदन महायज्ञ। आयोजन सभा के कार्यकर्ता कन्हैया सिंह ने जगत दर्शन न्यूज़ को बताया कि यह महायज्ञ 5 फरवरी से प्रारंभ होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 5 फरवरी को कलश यात्रा के साथ यह यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को क्रमशः सुबह 11:00 बजे से 2:30 बजे तक रामलीला एवम पुनः रात्रि 8:00 से 11:00 बजे तक रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने पुनः बताया कि 5 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 6:00 बजे से यह महायज्ञ कलश एवं जल यात्रा से प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर दरौली घाट तक के लिए होगी। गाजे बाजे तथा भव्य साज सज्जा के साथ कलश और जल यात्रा किया जाएगा। मारुति नंदन महायज्ञ में विशेष हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना 11 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा। इसी क्रम में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पूजन, 11:00 बजे दिन से 2:30 बजे तक रामलीला, 3:00 बजे दिन से संध्या 5:00 तक प्रवचन एवं नित्य रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में चित्रकूट के भागवत आचार्य मानस कोकिला मिथलेश्वरी दीक्षित एवं श्री धाम वृंदावन के अभयानंद शास्त्री के द्वारा प्रतिदिन प्रवचन भी किया जाएगा। इस यज्ञ के संरक्षक श्री त्यागी जी महाराज होंगे। वही रामलीला एवं रासलीला स्वामी देवेंद्र कुमार शर्मा (वृंदावन मथुरा) के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।