मौसम ने बदला मिजाज, बन्द हो सकते है स्कूल
पटना (बिहार) संवाददाता अखिलेश्वर कुमार: पछुआ की लहर ने बदला मौसम का मिजाज बंद हो सकते हैं विद्यालय। कुछ समय पहले कोरोना के कारण कई महीनों तक विद्यालय बंद रहे। छात्रों की बहुत पढ़ाई बर्बाद हुई। अब हाड़ कंपा देने वाली पछुआ हवा के चलते मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। ठंड बहुत अधिक बढ़ गया है। अगर मौसम का यही हाल रहा तो आने वाले अगले सप्ताह से विद्यालय को बंद किया जा सकता है। बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने सुझाव दिया है कि यदि पर 7 डिग्री से कम होता है तो शिक्षा विभाग विद्यालय को बंद करने का आदेश दे सकती है। इसके सुझाव पर सरकार सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी करती है। बिहार में दिसंबर के आखिरी सप्ताह से नव वर्ष के प्रथम सप्ताह तक विद्यालयो को ठंड के कारण बंद करना पड़ सकता है।
आज का अधिकतम तापमान 19℃ तथा न्यूमतम तापमान 6℃ रहा।