छपरा में इग्नू टर्म एंड एग्जामिनेशन की परीक्षा शुरू, 152 परीक्षार्थियों में 28 रहे अनुपस्थित
डॉ. पी.एन. सिंह डिग्री कॉलेज में परीक्षा केंद्र का सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण, कदाचारमुक्त संचालन पर जताया संतोष
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: शहर के डॉ. पी.एन. सिंह डिग्री कॉलेज में बुधवार से इग्नू टर्म एंड एग्जामिनेशन इवनिंग सेशन 2026 की परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन कुल 152 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे, जिनमें 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का निरीक्षण पटना की सहायक क्षेत्रीय निदेशक (एआरडी) डॉ. नीलू कुमारी शर्मा ने किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन देखकर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के इग्नू समन्वयक डॉ. विश्वामित्र पाण्डेय ने भी परीक्षा संचालन पर संतोष जताया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए केंद्र अधीक्षक डॉ. विवेकानंद तिवारी को साधुवाद दिया।
केंद्र अधीक्षक ने सभी वीक्षकों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सफल परीक्षा संचालन में उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने आगामी 14 जनवरी 2027 तक चलने वाली परीक्षा के सुचारु संचालन में भी सभी से इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की।
#IGNOUExam2026 #ChhapraNews #SaranNews #IGNOU #JPUChapra #EducationNews #BiharNews

