भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से मिले छपरा के हाफिज साहेब रजा खान छपरवी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी हाफिज साहेब रजा खान छपरवी ने दिल्ली स्थित सांसद क्लब में शिष्टाचार मुलाकात की। हाफिज साहेब रजा खान छपरवी मांझी थाना के पूर्व चौकीदार (ग्रामीण पुलिस) तुल्ला खान के प्रपौत्र हैं। वे इस्लामी जलसों के मशहूर उद्घोषक और अल्पसंख्यक समाज के वरिष्ठ नेता के रूप में जाने जाते हैं।
इस अवसर पर हाफिज साहेब रजा खान छपरवी ने कुंवर बासित अली को गुलदस्ता और शॉल भेंट कर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान देशभर में अल्पसंख्यक समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने तथा समाज के बीच पार्टी की पहुंच और भागीदारी मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने हाफिज साहेब रजा खान छपरवी के भाजपा से पिछले 13 वर्षों के जुड़ाव और संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि आप जैसे अनुभवी एवं पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान और मेहनत की बदौलत ही आज मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहा हूं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाएंगे। साथ ही उन्होंने हाफिज साहेब रजा खान छपरवी को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने की बात भी कही।
इस अवसर पर हाफिज साहेब रजा खान छपरवी के राजनीतिक मार्गदर्शक एवं भारत सरकार के पूर्व वक्फ परिषद अध्यक्ष वसीम खान भी मौजूद रहे। वहीं, सांसद सारण की ओर से भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

