आयुष्मान योजना से टीवी अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा के चचेरे भाई का मढ़ौरा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
अखिलेश्वरी आई हॉस्पिटल में कराया इलाज, फॉलो-अप जांच में आंख पूरी तरह स्वस्थ
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: मढ़ौरा स्थित अखिलेश्वरी आई हॉस्पिटल आयुष्मान भारत योजना के तहत सारण जिले का प्रमुख पंजीकृत नेत्र चिकित्सा केंद्र है। यहां आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को आंखों के विभिन्न रोगों का निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सोमवार को सिवान जिले के दरौंदा प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ निवासी जगरनाथ मिश्रा अखिलेश्वरी आई हॉस्पिटल पहुंचे। जगरनाथ मिश्रा चर्चित टीवी अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा के चचेरे भाई हैं। अखिलेन्द्र मिश्रा टीवी धारावाहिक चंद्रकांता में ‘क्रूर सिंह’ की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बना चुके हैं।
जगरनाथ मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह ही आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल में अपनी आंख का मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क कराया था। सोमवार को वे ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप जांच के लिए अस्पताल पहुंचे।
जांच के दौरान उनकी आंख की स्थिति पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य पाई गई। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के निदेशक डॉ. चंदन गुप्ता से मुलाकात भी की।
जगरनाथ मिश्रा ने बताया कि उनके कई परिचितों का भी इस अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो चुका है। परिचितों के अनुभव और अस्पताल की सेवाओं को देखते हुए उन्होंने भी यहीं इलाज कराने का निर्णय लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया।
अखिलेश्वरी आई हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।

