चिकित्सक दिवस पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र ने डॉक्टरों का किया सम्मान, सेवा और समर्पण को सराहा
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, मझौली रोड, मैरवा की ओर से नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. प्रकाश ठाकुर, डॉ. डी.पी. सिंह एवं डॉ. आदित्य कुमार को उनके उत्कृष्ट सेवा-भाव, जनसमर्पण और मानवता के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। केंद्र के संचालक तरुण कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार ने चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ, पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर तरुण कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान का स्वरूप माने जाते हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा-भाव से असंख्य लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ऐसे चिकित्सक, जो सरकारी सेवाओं के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को किफायती उपचार उपलब्ध कराते हैं तथा गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ लिखकर मरीजों का आर्थिक बोझ कम करने का प्रयास करते हैं, वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब डॉक्टर जेनेरिक दवाइयाँ लिखते हैं तो गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को कम खर्च में बेहतर उपचार मिल पाता है और योजना का उद्देश्य भी सफल होता है।
केंद्र के सह-संचालक अभिषेक कुमार ने कहा कि चिकित्सकों का त्याग, सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए सदैव प्रेरणा का विषय रहेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके अमूल्य योगदान के प्रति समाज की सच्ची कृतज्ञता का प्रतीक है।
National Doctors Day 2026, Jan Aushadhi Kendra Mairwa, Siwan News, Doctors Honoured, Generic Medicines, PM Jan Aushadhi Yojana, Bihar Health News
#NationalDoctorsDay #JanAushadhi #Mairwa #Siwan #Bihar #DoctorsDay2026 #Healthcare #GenericMedicines #PMJanAushadhi #MedicalNews
