मानवता के रक्षक थे सर हेनरी डुनांट!
हेनरी डुनांट (1828-1910) एक स्विस व्यवसायी और मानवतावादी थे, जिन्होंने रेडक्रॉस की स्थापना की। उन्होंने 1859 में सोल्फेरिनो की लड़ाई के दौरान घायल सैनिकों की देखभाल की। इनका हृदय द्रवित हो उठा और जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस की। उनकी पुस्तक "सोल्फेरिनो की एक स्मृति" ने युद्ध के दौरान मानवता की सेवा के महत्व को उजागर किया। सर डुनांट के प्रयासों से 1864 में जेनेवा कन्वेंशन हुआ, जिसने युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की सुरक्षा के लिए नियम स्थापित किए गए। वे नोबेल शांति पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ताओं में से एक थे।
रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना और पीड़ित लोगों की मदद करना है। इसका उद्देश्य युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपातकालीन स्थितियों में लोगों की सहायता करना है। रेडक्रॉस रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा राहत और अन्य सामुदायिक सेवाएं प्रदान करता है। लोगों की जान बचाना, पीड़ा कम करना और मानवता की गरिमा की रक्षा करना रेडक्रॉस का मुख्य ध्येय है। रेडक्रॉस निष्पक्ष, तटस्थ और स्वतंत्र रूप से काम करता है। इसका उद्देश्य सभी लोगों को सहायता प्रदान करना है, चाहे वे किसी भी देश, धर्म या जाति के हों। रेडक्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। सन् 1863 में रेडक्रॉस की स्थापना हुई थी। आज युद्ध के लिए उतावलेपन के बीच सर डुनांट का विचार और भी प्रासंगिक हो गया है।
रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक सर डुनांट के जन्म दिवस 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह मानवता की सेवा में समर्पित एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिवस के अवसर पर, रेडक्रॉस संगठन और उसके सदस्य विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करते हैं ताकि लोगों को रेडक्रॉस के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया जा सके। इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और अन्य सामुदायिक सेवाएं की जाती हैं। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस संगठन के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। रेडक्रॉस प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि बाढ़, तूफान, भूकंप आदि के दौरान पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए काम करता है। रेडक्रॉस रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है और जरूरतमंदों को रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करता है।
रेडक्रॉस स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करता है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। रेडक्रॉस आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान करता है और लोगों को आपदाओं के लिए तैयार रहने के लिए शिक्षित करता है।
रेडक्रॉस एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो मानवता की सेवा में समर्पित है। इसके कार्य और सेवाएं न केवल पीड़ित लोगों की मदद करती हैं, बल्कि समुदायों को भी मजबूत बनाती हैं। रेडक्रॉस मानवता की सेवा करने के लिए समर्पित है और पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए काम करता है।
रेडक्रॉस आपदा राहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए काम करता है। हमें रेडक्रॉस के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जागरूक रहना चाहिए और इसके साथ जुड़कर मानवता की सेवा में योगदान करना चाहिए। भारत के प्रत्येक जिला में रेडक्रॉस की इकाई स्थापित है। जिलाधिकारी इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। कोई भी नागरिक इसकी आजीवन सदस्यता ग्रहण कर सकता है। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में युवा विंग की स्थापना की जाती है। मैं अपने कॉलेज के दिनों में श्री नारायण सिंह महाविद्यालय मोतिहारी पूर्वी चंपारण में यूथ रेडक्रॉस का अध्यक्ष था। अध्यक्ष रहते हुए हम लोगों ने कई बार रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी और महाविद्यालय के सामान्य छात्राओं ने चढबढ कर भाग लिया और रक्तदान भी किया। आज रेडक्रॉस देश दुनिया में लाइफ लाइन के रूप में कार्य कर रहा है। कड़ाके की सर्द में एक बार रेड क्रॉस की ओर से कंबल वितरण का काम हमारे यूथ क्लब के साथियों ने किया हम लोगों ने रात में स्टेशन के बाहर रिक्शा या प्लेटफार्म पर बिना कंबल के सो रहे जरूरतमंदों एवं कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरण किया। कई लोगों को रेड क्रॉस से नई जिंदगी मिली। आपदा प्रबंधन एवं डिजास्टर मैनेजमेंट पर हम लोगों को एक बार पटना में मास्टर वालंटियर के रूप में प्रशिक्षित किया गया था। आज भी वह दिन यादगार है और उसमें बताए गए गुण जीवन में काम आते हैं। हम सभी को रेडक्रॉस के साथ जुड़ना चाहिए।