भाकियू हलधर द्वारा आयोजित किसान पंचायत में लिए गए किसान हित में कई प्रस्ताव!
साहिबगंज (झारखंड) - भारतीय हलधर किसान यूनियन के द्वारा शनिवार को आयोजित किसान पंचायत में किसान हित में कई प्रस्ताव लिए गए।
भाकियू हलधर के डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान साहिबगंज में अपराह्न 1:30 से संध्या 4 बजे तक चली भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा "किसान पंचायत" आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोप ने किया। इस दौरान किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं से जुड़ी कई बातों को साझा किया। अपनी पुरानी समस्या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अब तक लाभुक किसानों का भुगतान न होने पर चिंता जताई। वही आम सहमति पर प्रस्ताव लिया।सबसे पहले पूर्व में लिए गए प्रस्तावों की संपुष्टि की गई।
इस क्रम में किसानों का माह बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ 2024 में बीमित किसानों के नाम की सूची प्राप्त करने के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क स्थापित कर प्राप्त किया जाए। किसानों को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध करने की बात, किसानों को पेंशन योजना की सुविधा दी जाय, सहित किसानों को सरकारी योजनाओं में मिलने वाली लाभों को पंचायत स्तर पर किसानों के साथ बैठक कर जानकारी दी जाय। वही कहा गया कि किसानों को अधिक से अधिक यूनियन का सदस्य बनाया जाय।इसी बीच मुस्मात चंद्रावती से जुड़े किसान लोन का मामला बैठक में रखा गया। इस समस्या से भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता डॉ शैलेश गिरी को अवगत कराया गया। समस्या की निदान के लिए उन्होंने आश्वासन दिया।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ आज की बैठक संपन्न हुई।अगला बैठक आने वाले रविवार 2 मार्च को 12 बजे अपराह्न में होना सुनिश्चित हुआ। इस मौके पर लक्ष्मण यादव, बचन कुमार पाठक (जिला मीडिया प्रभारी),बासुकीनाथ चौबे, मनु प्रसाद यादव, राम सिहासन यादव, रामप्रवेश यादव, फूलचंद रजक उदय कुमार गुप्ता, रामानंद यादव, सुपन रविदास, रामवृक्ष रविदास, जागेश्वर मंडल ,उमेश चौधरी रुदल यादव, हृदय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
भाकियू हलधर हुआ अब जिला कमेटी का विस्तार!
भारतीय हलधर किसान यूनियन के कोर कमेटी उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डा० शैलेश कुमार गिरि को सुनील कुमार यादव (उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव व जिला मुख्य संगठन मंत्री) जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोप की अध्यक्षता में रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान साहिबगंज में बीते 2 फरवरी को संगठन विस्तार हेतु एक किसान पंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोप, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव व जिला मुख्य संगठन मंत्री ने संयुक्त संस्तुति कर आवश्यक कागजात डा० शैलेश कुमार गिरि को भेजा था। प्राप्त दस्तवेजों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी से सहमति प्राप्त कर, अवलोकन व संस्तुति के आधार पर डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने जिला कमेटी के विस्तार की श्रृंखला में "नव मनोनीत आठ भाकियू हलधर पदाधिकारियों के साथ अब जिला कमेटी विस्तार की एक सूची " भी जारी की है जो इस प्रकार है :-
निवासी 26 ज्योति निकेतन रोड नया टोला से विन्ध्याचल सिंह व डिहारी मिजाॅ चौकी से गंगा सागर यादव को जिला उपाध्यक्ष ; डिहारी हाजीपुर बड़ी कोदरजन्ना से चंद्रमा प्रसाद यादव को जिला महासचिव ; रामपुर हरप्रसाद बलुआ टोली से शिव चरण सिंह, बयासी स्थान कमल टोला से राजकिशोर यादव और वार्ड नं ० 1 तालबन्ना से केदार नाथ चौबे को जिला सचिव तथा वार्ड नं ० 24 से सत्यनारायण मंडल व पश्चिम मिर्जा चौकी से पवन कुमार यादव को जिला संगठन मंत्री पद पर मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पूरे साहिबगंज जिले में अप्रैल तक "भाकियू हलधर के सैकड़ों पदाधिकारी" संगठन का विस्तार कर प्रखण्ड स्तर तक पहुँच जाएगें। नव मनोनीत भाकियू हलधर के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी व राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डा० शैलेश कुमार गिरि सहित प्रदेश व जिला के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सभी दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला के भाकियू हलधर पदाधिकारियों समेत स्थानीय किसानों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।