रबी महाभियान में सैकड़ो किसानों ने अच्छी फसल के लिए लिया प्रशिक्षण!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सीवान के तत्वावधान में रबी महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर राजस्व अधिकारी स्नेहा गुप्ता, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनीश कुमार बैठा, कृषि समन्वयक बृज बैरिस्टर सिंह, नरेंद्रकिशोर सिंह, उपेंद्र कुमार, विमल कुमार व प्रगतिशील किसान हामिद खान आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यशाला में मुख्य रूप से जीरो टिलेज एवं सीड ड्रिल से खेती के महत्व, दलहन, तेलहन, उत्पादन, जैविक खेती, कृषि यांत्रिकीकरण, कृषि सचाई, कृषि ऋण, पशुपालन एवं रबी मौसम में कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई।
वही कृषि समन्वयक श्री सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए सचाई अतिआवश्यक है। गेंहू के खेत में कृषकों को कम से कम तीन से चार बार सचाई करनी चाहिए। सचाई के समय कृषक इस बात का ध्यान रखें कि खेत में जल जमाव न हो। जल जमाव होने से गेहूं की बाली तेज हवा में नीचे गिरने की संभावना बनी रहती है। गेंहू क बुआई से 25 से 30 दिन पहले प्रथम सचाई के पश्चात हेंडहो द्वारा निकाई कर खेती करने से अच्छी उपज होती है। गेहूं खेती के लिए फसल चक्र को अपनाना चाहिए। साथ ही मसूर की खेती करते समय खेत की तैयारी पर विशेष ध्यान आवश्यक है। दोमट मिट्टी मसूर के लिए अति उत्तम है। इसलिए दो से तीन बार देशी हल या कल्टीवेटर से जुताई करनी चाहिए।
मौके पर कृषि सलाहकार रामेश्वर यादव, संतोष कुमार चौधरी, पुनिता कुमारी, जवाहिर राम, उमेश प्रसाद, उमेश कुमार, राजेश कुमार शर्मा, कलाम अंसारी, प्रकाश शर्मा, जितेंद्र भारती, अजित कुमार, मनोहर प्रसाद सहित किसानों में सुरेंद्र चौधरी, पारसनाथ चौधरी, जयप्रकाश यादव, प्रभु साह, कौशलेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार, लोटन यादव सहित अन्य उपस्थित थे।