सारण: तीन साल का प्रेम, आज शिव-पार्वती मंदिर में कर ली शादी!
सामाजिक पहल पर घर वाले हुए राजी तो हो गयी शादी।
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: तीन साल से चल रहे प्रेम- प्रसंग जब परवान चढ़ा तो आज गुरुवार को सामाजिक पहल पर दोनों पक्षो की रजामंदी से शिव-पार्वती स्थान परिसर में प्रेमी व प्रेमिका की शादी करा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के जगतिया गांव निवासी रामनरेश शर्मा के पोता विकाश कुमार शर्मा की जलालपुर थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव निवासी उपेंद्र शर्मा की पुत्री के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर लड़की की माँ ने पुलिस से भी शिकायत की थी। इस बीच कुछ लोगों की पहल पर प्रेमी युवक व प्रेमिका के साथ दोनों पक्ष के लोग दाउदपुर पहुंचे। जहां समाजिक प्रयास के बाद दोनों पक्ष के लोग लड़का व लड़की की शादी करा देने को तैयार हो गए। जिसके बाद दोनों पक्ष की आपसी राजी-खुशी से लड़का व लड़की ने एक-दूसरे के गले में माला डाला। उसके बाद शिव व पार्वती को साक्षी मानकर शादी के वचन को निभाने के लिए सात फेरे लिए। लड़का ने लड़की की मांग में सिंदूर डाला और दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। जहां लोगों ने वर व वधु को आशीर्वाद दिए।
उक्त मौके पर मौके पर नरेश शर्मा, पप्पू शर्मा, बड़े सिंह, असलम अंसारी, दिनेश शर्मा, रेखा देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!