नीतीश सेतु के उद्घाटन पर वैशाली में खुशी, बेबी अंबेडकर ने पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न देने की उठाई मांग
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार के वैशाली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बेबी अंबेडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
बेबी अंबेडकर ने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर पुल का उद्घाटन होना उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि नीतीश कुमार को उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
उन्होंने एनडीए गठबंधन की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बिहार में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस मौके पर बेबी अंबेडकर ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर एक गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।
#VaishaliNews #NitishSetu #NitishKumar #BabyAmbedkar #BiharNews #SamratChaudhary #NarendraModi #BharatRatnaDemand

