दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों की बैठक, सामूहिक सहयोग से होगा निर्माण
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार की रूपरेखा तैयार करने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग और गांव के सभी लोगों की सहभागिता से मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दौरान सभी ने तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि सामूहिक प्रयास और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य बेहतर ढंग से पूरा कराया जाएगा।
बैठक में पं. सुनील उपाध्याय (आचार्य), शशि उपाध्याय, भूलन बाबू, बाबू साहेब सिंह, प्रशांत उपाध्याय, ललन सिंह, राम कुमार यादव, बालेश्वर साह, प्रभुगत, हरिशंकर प्रसाद, सौरभ सिंह, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र भगत, भानु प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, कृष्ण सोनी एवं लालमुनी देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

