भरत पांडे को मिला भाकियू (हलधर) में पाकुड़ जिले की जिम्मेदारी!।
पाकुड़ (झारखंड): भारतीय हलधर किसान यूनियन के साहेबगंज जिला अध्यक्ष लक्ष्मन गोप, सुनील यादव उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव की सहमति से अजय कुमार यादव - प्रदेश उपाध्यक्ष की संस्तुति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डा. शैलेश कुमार गिरि
ने पोलमा, अम्बाडीहा, महादेवगंज निवासी भरत पांडे को जिला प्रभारी- पाकुड़ पद के लिए मनोनयन पत्र जारी किया है।
उक्त मौके पर शैलेश गिरी ने बताया कि भरत पांडे जी हर हमेशा " पाकुड़ क्षेत्र के किसानों से जुड़े रहते है। इसीलिए श्री पांडे को पाकुड़ जिले में भाकियू हलधर की संगठन विस्तार के लिए पाकुड़ जिले का महत्वपूर्ण जिम्मेदार पद जिला प्रभारी सौंपा है। डा. शैलेश कुमार गिरि ने कहा मुझे आशा और विश्वास है कि आप भारतीय हलधर किसान यूनियन के नीति व सिद्धांतों का पालन कर पूरे पाकुड़ जिले में पंचायत स्तर तक भाकियू हलधर का संगठन विस्तार करेंगे।
वहीं भरत पांडे ने अपने मनोनयन पर ठा० धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष , डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि हम भाकियू हलधर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे। भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम करेंगे।
भरत पांडे को भाकियू हलधर में "जिला प्रभारी- पाकुड़ " बनने पर भाकियू हलधर बिहार से प्रदीप गिरि, संजय पांडे, विनय कुमार, बिनोद मांझी, झारखंड से सुनील यादव- जिप उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, लक्ष्मन गोप के साथ पाकुड़ स्थानीय किसानों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।