प्रसिद्ध बैजू वादक ज्योतिष गिरी की पत्नी का निधन! कलाकारों का लगा जमघट!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी नगर पँचायत के धूमन गिरी के मठिया निवासी एवम प्रसिद्ध बैजू वादक ज्योतिष गिरी की पत्नी रेणु देवी 25 वर्ष का शनिवार की शाम निधन हो गया। वह पिछले दो वर्ष से बीमार चल रही थी। रविवार को माँझी श्मसान घाट पर मृतका का दाह संस्कार सम्पन्न हो गया।
दाह संस्कार में भोजपुरी गायक, वादक, कलाकारों का जमघट लगा रहा। शवयात्रा में शामिल कलाकारों में हरेराम पाण्डेय, मनन गिरी, अजीत हलचल, संजय जहरीला, कुमार अजीत, दिवाकर सिंह, पंकज निगम, प्रवीण गिरी, स्वामीनाथ सिंह, बबलू पाण्डेय, धरमंगल बैठा, धर्मेन्द्र यादव, प्रिंस कुमार पाण्डेय, विजय यादव, सत्येन्द्र शर्मा, आनंद गाजीपुरी, बसंत सिंह, सी एल राय,रामेश्वर मिश्रा, मुकेश पण्डित, जितेन्द्र सिंह भोला, अभय गिरी, जनक राम, सुरेन्द्र सनेही, अखिलेश राम, सुमसुम जी, अमरेन्द्र जी, सुशील ठाकुर, प्रेम पुजारी साहनी, उमेश गिरी तथा रामनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि शामिल थे।