जानकारी
मिथिला के प्रसिद्ध मखान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य!
उत्पादन
बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार आदि जिलों में मखाना का सार्वाधिक उत्पादन होता है। मखाना के कुल उत्पादन का ८८% बिहार में होता है।
अनुसंधान
28 फ़रवरी 2002 को दरभंगा के निकट बासुदेवपुर में राष्ट्रीय मखाना शोध केंद्र की स्थापना की गयी। दरभंगा में स्थित यह अनुसंधान केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्य करता है। दलदली क्षेत्र में उगनेवाला यह पोषक भोज्य उत्पाद के विकाश एवं अनुसंधान की प्रबल संभावनाएँ है।
कैसे बनता है मखाना, जाने, मखानें से जुड़े फैक्ट्स और इसे खाने के लाभ
मखाना एक लो कैलोरी हेल्दी फूड है और भारत के लगभग हर हिस्से में यह खाया जाता है ।
लेकिन अधिकांश लोगों को शायद मालूम नहीं है कि मखाना बनता कैसे है।
बिहार के मिथिलांचल में भारत का अधिकांश मखाना पैदा किया जाता है।
हम आपको बता रहे हैं कि मखाना बनाने की पूरी प्रोसेस।
Makhana #Facts1. मखानो की खेती उथले पानी वाले तालाबो में की जाती है और बिहार में मिथिलांचल में ही मखाने की सबसे ज्यादा खेती होती है, पुरे देश का करीब 80% मखाना बिहार में ही उगाया जाता है।
Makhana #Facts2. “कुरूपा अखरोट” नाम की एक घास के बीज को ही उबाल कर और फिर इसे भून कर मखाना बनाया जाता है।
Makhana #Facts3. मखाने का सबसे बड़ा लाभ यह है की इसे उगाने के लिए खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं होता इसीलिए इसे आर्गेनिक भोजन भी कहा जाता है।
Makhana #Facts4. मखानो को फोक्स्नट अथवा प्रिकली लिली, जिसका मतलब होता है कांटे युक्त लिली भी कहते है क्योंकि इसमें छोटे छोटे कांटे भी होते है।
Makhana #Facts5. मखाना की खेती भारत के अलावा चीन, रूस, जापान और कोरिया में भी की जाती है।
Makhana #Facts6. मणिपुर के कुछ इलाको में इसकी जड़ और पत्तो के डंठलो की भी सब्जी बनाई जाती है।
Makhana #Facts7. अपने औषधीय गुणों के कारण अमेरिकन हर्बल फ़ूड एसोसिएशन ने मखाने को क्लास वन फ़ूड का दर्जा दिया हुआ है।
मखाने के औषधीय लाभ
Makhana #Benefits1. मखाने में एंटीओक्सीडेंट होते है, जिस कारण चेहरे पर झुर्रिया नहीं पढ़ती और बढती उम्र का असर चेहरे पर नज़र नहीं आता।
Makhana #Benefits2. मखाना खाने से वजन पर नियंत्रण होता है क्योंकि इसमें फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है और इसीलिए यह वजन कम करने में सहायक है।
Makhana #Benefits3. मखाना में फाइबर की मात्र ज्यादा होती है जिस कारण कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन क्रिया सही रहती है।
Makhana #Benefits4. मखाना के सेवन से हार्ट प्रॉब्लम में भी लाभ मिलता है क्योकि इसमें कोलेस्ट्रोल लेवल बहुत कम होता है जिससे हार्ट प्रॉब्लम से आप बचे रहते हैं।
Makhana #Benefits5. मखाने के नियमित सेवन से शुगर में भी लाभ होता है और आप डायबिटीज से बचे रहते है।
Makhana #Benefits6. मखाना खाने से शरीर में टोक्सिन्स दूर होते है और आपको मिलती है किडनी की समस्या से राहत।
Makhana #Benefits7. रोज कुछ मात्र में मखाना खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है जिससे हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ो के दर्द में भी आराम मिलता है।
Makhana #Benefits8. मखाने में पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है जिस कारण BP कण्ट्रोल में रहता है।
Makhana #Benefits9. मखाना में पानी की मात्रा अधिक होती है जिस कारण त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरे में चमक बरकरार रहती है।