बाइक दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से जख़्मी!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के नेवारी गांव के समीप रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम को मोटरसाइकिल की धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नेवारी गांव निवासी 50 वर्षीय नन्हे सिंह के रूप में हुई और घायल की पहचान थानाक्षेत्र के खुंझवा गांव निवासी 34 वर्षीय मंजेश राम के रूप में हुई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है की बाइक चालक मंजेश सिसवन के तरफ से आ रहा था। वही सड़क के किनारे खड़े नन्हे सिंह बाईक से टकरा गए, जिससे दोनो घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से दोनो घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नन्हे सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल मंजेश को बेहतर उपचार हेतु सीवान सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में मौजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।