सिसवन के साईपुर में भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोलू राजा और छोटू शिकारी ने बांधा समां
हजारों की संख्या में जुटे दर्शक, देर रात तक भोजपुरी गीतों पर झूमते रहे ग्रामीण
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के साईपुर गांव में नवयुवक दुर्गा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार गोलू राजा और छोटू शिकारी सहित कई नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए। गीत-संगीत की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में लोगों ने भोजपुरी संगीत का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कला और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा भोजपुरी लोक-संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक दुर्गा समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

