जलालपुर के नूरनगर में 12.31 लाख की लागत से बना कला-संस्कृति सह स्मृति भवन, सांसद सीग्रीवाल ने किया उद्घाटन
स्व. मधुसूदन सिंह की स्मृति में हुआ भवन का निर्माण, सांसद बोले- आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी उनकी स्मृतियां
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के भीष्म पितामह के रूप में याद किए जाने वाले स्व. मधुसूदन सिंह की स्मृति में जलालपुर प्रखंड के नूरनगर में निर्मित कला संस्कृति सह स्मृति भवन का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। करीब 12 लाख 31 हजार रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने फीता काटकर किया।
आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होंगी मधुसूदन बाबू की स्मृतियां
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने स्व. मधुसूदन सिंह के योगदान और उनकी स्मृतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि मधुसूदन बाबू की स्मृतियां और उनके जीवन से जुड़ी बातें आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
इस दौरान सांसद ने स्व. मधुसूदन सिंह की पत्नी आशा देवी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुत्र ने अतिथियों का किया सम्मान
स्व. मधुसूदन सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह ने सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल समेत कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों का फूल-माला और अंगवस्त्र से स्वागत एवं सम्मान किया।
नूरनगर में स्मृति भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे स्व. मधुसूदन सिंह की स्मृतियों को संजोकर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
भाजपा के टिकट पर कई चुनाव लड़ चुके थे मधुसूदन सिंह
स्व. मधुसूदन सिंह का राजनीतिक जीवन भी काफी सक्रिय रहा। उन्होंने 1980, 1985 और 1990 में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा 1989 में भाजपा के टिकट पर छपरा लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।
वर्ष 2007 में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता आज भी उन्हें संगठन के लिए समर्पित वरिष्ठ नेता के रूप में याद करते हैं।
#MadhusudanSingh #JanardanSinghSigriwal #JalalpurNews #SaranNews #BJP #BiharBJP #SmritiBhawan #KalaSanskritiBhawan #Noornagar #ChhapraNews #BiharNews #PoliticalNews #SaranBJP #Jalalpur #MadhusudanSinghMemorial
