केंद्र सरकार की "प्रसाद" योजना के तहत अम्बिका भवानी मंदिर, आमी का होगा विकास!
सारण (बिहार): पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास हेतु केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014-15 से "प्रसाद" (PRASAD: पिलग्रीमेज रेजुविनेशन एंड स्पिरिचुअल ऑग्मेंटशन ड्राइव) योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत सारण जिले के माँ अम्बिका भवानी मंदिर, आमी के विकास हेतु 13 करोड़ 29 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृति केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा दी गई है।
परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्य:
1. मंदिर परिसर का उन्नयन: दुकानों/कियोस्क के विकास पर 164.10 लाख रुपये। Colonnade और High Plinth पर 330.91 लाख रुपये। Flooring कार्य पर 30.36 लाख रुपये।
2. नदी घाट का विस्तार एवं सुधार: घाट/डेक के विस्तार पर 454.83 लाख रुपये। पार्किंग एवं पाथवे पर 123.88 लाख रुपये। घेराबंदी (फेंसिंग) पर 19.33 लाख रुपये।
3. पहुंच पथ और स्ट्रीट लाइटिंग: 1.5 किमी लंबे पहुंच पथ के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण पर 117.32 लाख रुपये। 42 सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना पर 25.30 लाख रुपये।
परियोजना का क्रियान्वयन एवं समय-सीमा:
परियोजना के कार्यान्वयन हेतु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को कार्यकारी एजेंसी के रूप में प्राधिकृत किया गया है। क्रियान्वयन हेतु निविदा प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
भुगतान की प्रक्रिया:
30% राशि प्रथम किश्त में।
30% राशि द्वितीय किश्त में।
25% राशि तृतीय किश्त में।
10% राशि चौथी किश्त में।
अंतिम 5% राशि निर्मित सुविधाओं की क्रियाशीलता के आधार पर।
परियोजना स्वीकृति में प्रशासनिक प्रयास:
जिला प्रशासन, सारण ने पर्यटन विभाग, बिहार के साथ मिलकर इस योजना हेतु सक्रिय रूप से कार्य योजना तैयार की थी। जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने स्वयं स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों की अनुशंसा की थी। माननीय सांसद की विशेष पहल के चलते इस योजना की स्वीकृति तेज़ी से प्राप्त हुई।
परियोजना से होने वाले लाभ:
इस योजना के तहत होने वाले कार्यों से आमी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। मंदिर का सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना के विकास से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचेगा।