मांझी में होली मिलन समारोह के दौरान साड़ी वितरण, नर्सिंग होम संचालन पर उठे सवाल
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी नगर पंचायत स्थित मां प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉ. गुड़िया देवी के देखरेख में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित मांझी एवं आसपास के गांवों से आई लगभग दो सौ से अधिक महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली का उत्सव मनाया।
डॉ. गुड़िया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। समारोह में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
इधर, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी भी सामने आई है कि संबंधित नर्सिंग होम का संचालन कथित रूप से बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जांच कराने की मांग की गई है। बताया जाता है कि शिकायत को लेकर सारण जिला समाहार्ता कार्यालय तथा जिला स्वास्थ्य समिति सारण से जांच की मांग की गई है।
हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
SEO Keywords: Manjhi Holi event, Maa Private Hospital Manjhi, Saran health department inquiry, Manjhi nursing home license issue, Bihar health news
Hashtags:
#Manjhi #SaranNews #HoliMilan #HealthDepartment #BiharNews #LocalNews

