लूट कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सारण (बिहार): वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पानापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पानापुर थाना क्षेत्र के लूट कांड (कांड संख्या-119/25) में वांछित अभियुक्त अरुण कुमार राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी अरुण कुमार राम (पिता-बघेरन राम) है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बैकुंठपुर थाना कांड संख्या-195/25 और 111/24, तरैया थाना कांड संख्या-100/25, पानापुर थाना कांड संख्या-369/25, 174/20 और 227/22 शामिल हैं। इन मामलों में लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पानापुर थाना पुलिस की टीम ने संकलित गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अभियुक्त को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि बाकी मामलों में भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।