शराब पीने के आरोप में 2 गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कचनार गांव के मुन्ना उपाध्याय और रोहित उपाध्याय के रूप में की गई है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ और चिकित्सीय जांच के बाद दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को रविवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।