अब नहीं रहे प्रसिद्ध व्यवसायी सुदामा प्रसाद! हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: शिक्षक एवं जगत दर्शन न्यूज के संस्थापक बी. के. भारतीय के पिता तथा मांझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी सुदामा प्रसाद का शुक्रवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे।
बताया जाता है कि गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में शुक्रवार तड़के 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
वे अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शुक्रवार को देर शाम डूमाईगढ़ रामघाट पर हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र कृष्ण प्रसाद ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इसके पूर्व मांझी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख रामाकिशुन सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विजय सिंह, अरुण दुबे, पूर्व सरपंच सूर्य प्रसाद सिंह, अधिवक्ता अजय सिंह, अर्जुन यादव, माले नेता हरेंद्र महतो, शिक्षक चंद्रदीप सिंह, नागेंद्र महतो, बाबूजान अली, फैयाज अहमद, राजेश गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, प्रमोद ओझा, राम कुमार प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।