बाइक दुर्घटना में युवक घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक बड़हरिया थाना क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी गौतम शर्मा का पुत्र विनय कुमार शर्मा बताया जाता है। आनन फानन में उसे सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज कराया गया। वहीं घटना की जानकारी इसके परिजनों को दी गई।