जिजाऊ मार्ट की तले संतोषी ग्रुप ने दिया पर्यावरण संदेश!
नागपुर (महाराष्ट्र): नागपुर में महिला बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश्। क्रिकेट बॉक्स प्रतियोगिता एवं जिजाऊ मार्ट के तले आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने प्राकृतिक रूप से सौंदर्य कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान दर्शकों ने नृत्य को खूब सराहा। वहीं प्राकृतिक छटा देखते ही बन रही थीं। इस ग्रुप में मुख्य भूमिका के रूप में संतोष संतोषी ध्रुवे एवं सहयोगियों के रूप में डॉ कविता परिहार, कमल शर्मा, मीनाक्षी ठाकुर, संजीवनी कुमार, अर्चना घाटे, अर्चना चौरसिया आदि ने सुंदर नृत्य कर कर दर्शकों का मन मोह लिया। वंस मोर वंस मोर की आवाजों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। सभी प्रतिभागियों को सम्मान चिन्ह प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।