रुद्र महायज्ञ में पहुंचे सांसद सिग्रीवाल, विधिवत पूजा पाठ कर लिया आशीर्वाद!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: माँझी प्रखंड के दाउदपुर पंचायत अंतर्गत संकटमोचन धाम गायत्री नगर दुमदुमा में चल रहे नव कुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ में मंगलवार की रात पहुंचे महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने यज्ञाचार्य एवं यजमान विजय सिंह के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।
वहीं उन्होंने ने उपस्थित श्रोताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि यज्ञ का उद्देश्य मानव का कल्याण करना होता है। विश्व के कल्याण के लिए इस तरह का यज्ञ होते रहना चाहिए। इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों से समाज और मानवता को एक नई ऊर्जा मिलती है। इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से लोगों में मित्रता की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातवरण शुद्घ होता है और समाज में फैली गंदगी दूर होती है। महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में सुख,शांति व समृद्धि के साथ पूरा समाज पवित्र हो जाता है। इसके बाद सांसद ने कथाप्रवाचिका को अंगवस्त्र से तथा कथावाचिका ने सांसद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त महायज्ञ बुधवार को हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हो गया। का मौके पर अशोक सिंह, जय किशोर सिंह, दिलीप प्रसाद, हरीश तिवारी, राजन सिंघानिया, टुनटुन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।