मॉरीशस: मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही पदों पर कार्य कर चुके हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से इस बारे में शुक्रवार को घोषणा की गई। भारत सरकार ने शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है।खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि कल (शनिवार) को पूरे देश में राजकीय शोक मनाया जाएगा। शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
मॉरिशस के राजनीतिज्ञ थे,जो मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों पदों पर रहे हैं। वो वर्ष 2003 से 2012 तक देश के राष्ट्रपति थे।इससे पहले भी वो देश के प्रधानमन्त्री भी रह चुके हैं। जगन्नथ भारतीय मूल के हैं।