अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के साईपुर गांव निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है, जिसके पास से 360 ml अंग्रेजी शराब बरामद किया गया गिरफ्तार हैं। आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।