भोजपुरी समाज के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे सैकड़ो बिहारी! राम लल्ला के दर्शन हेतु जल्द जाएगा जत्था!
रिपोर्ट: वीरेश सिंह
कालिम्मपोंग (प. बंगाल): जिले के सोमवारी हाट में बिहार से चलकर हजारों बिहारियों ने सिक्किम, दार्जिलिंग, आसाम व सिलीगुड़ी आदि जगहों पर भोजपुरीया समाज का निर्माण किया है। आज भोजपुरिया समाज के स्थापना दिवस पर सैकड़ो भोजपुरी भाषियों ने भाग लिया। इसी क्रम में भोजपुरिया समाज के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने आज गुरुवार को बताया कि हमारे पूर्वज बहुत पहले ही आए हुए थे व भोजपुरी का प्रचार प्रसार किए थे। राजकिशोर सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में बहुत ही दूर दराज से लोग आते हैं। बासुदेव साह ने कहा कि यहां पर बहुत ही विशाल मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। राम जी साह ने बताया कि इस स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यहां से एक जत्था पूजा अर्चना करने के लिए अयोध्या धाम भी जाएगा।
उक्त मौके पर ई. इंजीनियर अनिल सिंह, ई. इंजीनियर अंजय सिंह, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह, रामजी प्रसाद, संजय सिंह, वासुदेव साह व बलिराम प्रसाद सैकड़ों लोग मौजूद थे।