महान स्वतन्त्रता सेनानी स्व. बिंदेश्वरी सिंह उर्फ भाई जी की मनाई गयी पुण्यतिथि!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर चौक पर स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय बिन्देश्वरी सिंह उर्फ भाई जी की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
स्व सिंह से जुड़े लोगों ने उनके संस्मरणों की चर्चा की। समारोह को सम्बोधित करते हुए लोगों ने कहा कि स्व सिंह ने आजादी की लड़ाई को गुरिल्ला युद्ध की तरह लड़ा। दिन रात नदी में छुपकर या पेड़ो पर स्वयं को गमछे से बांधकर अंग्रेजों के कुचक्र से बचते रहे। अपने संकल्प के मुताबिक गिरफ्तार न होने का गौरव हासिल करने वालो में बिंदेश्वरी बाबू का नाम शुमार था। चार नवम्बर 1990 में उन्होंने अंतिम सांस ली।
समारोह में मुख्य रूप से पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, मनोज सिंह, प्रो जनार्दन सिंह, ओम सुमन, वीरेंद्र महतो, रँगेश दुबे, उमेश दुबे, श्री राम सिंह, बशिष्ठ सिंह, रामेश्वर सिंह, नन्दन सिंह तथा राहुल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व दुकानदार आदि मौजूद थे।