विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन! छात्र छात्रा पुरस्कृत!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी नगर पंचायत के रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्र छात्राओं के बीच शुक्रवार को रंगोली, मेंहदी तथा स्लो साइकिलिंग आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रंगोली प्रतियोगिता में आरुषि सिंह प्रथम, नूतन कुमारी द्वितीय, तथा गुड़िया कुमारी तृतीय रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में गुड़िया यादव प्रथम, दुर्गा शर्मा द्वितीय तथा रोशनी गिरी तृतीय रहीं। चेयर रेस प्रतियोगिता में सन्ध्या कुमारी प्रथम, रोशनी कुमारी द्वितीय तथा संजना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लो साइकिलिंग में ईशु यादव प्रथम, अभी कुमार द्वितीय तथा ज्ञान प्रकाश तृतीय रहे।
मौके पर अन्य दर्जनों प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सारण निकाय के पूर्व प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने कप, मेडल तथा पठन पाठन सामग्री प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन की प्रत्येक विधा में पग पग पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। तथा जो छात्र पठन पाठन खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं व प्रतिस्पर्धाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करके उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करता है वह किसी भी क्षेत्र में विफल नही होता।
समारोह को विद्यालय के प्रबंधक उमेश कुमार गिरी, संरक्षक अमरनाथ तिवारी, प्रधानाचार्य परमहंस यादव, राजद नेता विनय यादव तथा मनोज कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन प्रभाकर शर्मा ने किया।