सुशील कुमार मोदी के जन्मोत्सव पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: भारतीय जनता पार्टी जिला कटिहार की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना झा के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी के जयंती के अवसर पर कटिहार के इंडोर स्टेडियम , न्यू मार्केट में बैठक की गई। इस दौरान कटिहार की जानी-मानी महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना झा के द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 100 मरीजों का निरीक्षण किया गया एवं उन्हें निशुल्क दवा भी वितरण की गई।
आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा जिला के अध्यक्ष श्री मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं कटिहार की मेयर श्रीमती उषा अग्रवाल भी सम्मिलित हुई। इनके अलावा महिला मोर्चा की प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, चांदनी देवी, श्वेता राय, भारती देवी, गीता देवी, आरती चौधरी, रीना तिवारी, रुचि कुमारी, अर्चना देवी, नीतू पासवान, बुला सिंह, ज्योति शाह, आशा देवी, सरिता जायसवाल, जया कुमारी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा और सुमन कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।