महिला सेल के जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी शुरू, हुआ स्थल निरीक्षण!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: महिला सेल जनता दल यूनाइटेड की ओर से 26 दिसम्बर को माँझी में होने वाले महिला सेल के जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गयी। तत्पश्चात महिला सेल की जदयू जिलाध्यक्ष कुसुम देवी, उपाध्यक्ष नीतू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली द्वारा माँझी नगर पंचायत के उत्तर टोला के पंचायत सरकार भवन परिसर के समीप कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष कुसुम देवी ने कहा कि होने वाले सम्मेलन में बूथ से लेकर प्रखंड कमेटी के महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होगी। यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली ने कहा कि सम्मेलन में मुख्य रूप से जदयू महिला सेल के अध्यक्ष एवं जदयू के सम्मानित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगी।