बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में कोपा थाना के एक पुलिसकर्मी बर्खास्त!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के कोपा थानान्तर्गत बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में अपचारी स०अ०नि० उमेश राम किये गये सेवा से बर्खास्त!
बताया जाता है कि सारण जिला में दोषी पाये जाने पर पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत 27 मार्च को कोपा थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें कोपा थाना में पदस्थापित स०अ०नि० उमेश राम के नेतृत्व में गश्ती दल द्वारा अवैध बालू लदे ट्रको से अवैध वसूली किया जा रहा था। उक्त विडियो के सत्यापनोपरांत सही पाते हुए स०अ०नि० उमेश राम को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई। विभागीय कार्यवाही के संचालन उपरांत अपचारी स०अ०नि० उमेश राम के विरुद्ध लगाये गए आरोप, साक्षियों एवं प्रदशों के विवेचना से सत्य पाया गया है। अतः पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रष्टाचारियो के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की निति अपनाते हुए अपचारी स०अ०नि० उमेश राम को तत्काल प्रभाव दिनांक- 23.07.2024 से सेवा से बर्खास्त (Dismissal from Service) कर दिया गया है।