जनता दरबार में भूमि से जुड़े 3 मामले का हुआ निपटारा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि से जुड़े 3 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर: रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ। आयोजन आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद का निपटारा किया गया। वहीं इस जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें प्रखंड के कई जगह से लोग अपने-अपने जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर पहुंचे। इस संबंध रघुनाथपुर थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।